फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब रिकॉर्ड का मामला: अभी किसी अफसर-कर्मी पर कार्रवाई नहीं, अधिकारी ने अब तक नहीं दिया नोटिस का जवाब

Thu, 28 Sep 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से निदेशालय को मामले की पूरी रिपोर्ट भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं आया। शासन स्तर से कार्रवाई नहीं होती, तो जिले स्तर से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सफाईकर्मी की शर्मनाक करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के विकासभवन में लंबे समय से अफसरों के कक्ष और कार्यालयों की सफाई कर रहे प्राइवेट कर्मी मोहन के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज करा दी लेकिन अभी तक समाज कल्याण विभाग ने किसी भी पटल बाबू और अफसर पर कार्रवाई नहीं की है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के 23 नंबर कमरे से सात साल का रिकॉर्ड गायब हो गया था। विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को एक माह पहले ही कुछ रिकॉर्ड गायब होने की जानकारी हो गई थी लेकिन वे मामले दबाए बैठे थे। इसकी जानकारी न तो मुख्य विकास अधिकारी को दी गई, न ही जिलाधिकारी को दी गई।
जब सफाईकर्मी को दूसरे विभाग से फाइलों को उठाते देखा गया तो उसी पर पूरा आरोप मढ़ दिया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने समाजकल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह को नोटिस जारी कर जवाब देने की बात कही थी पर अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय को भेज दी गई थी पूरी रिपोर्ट
सीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से निदेशालय को मामले की पूरी रिपोर्ट भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं आया। शासन स्तर से कार्रवाई नहीं होती, तो जिले स्तर से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें