फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मजदूरों की मौत का मामला: टेनरी मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार, परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Thu, 08 Dec 2022 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में टेनरी मालिक और ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में जाजमऊ पुलिस ने इनसा टेनरी में तीन मजदूरों की मौत के मामले में गुरुवार को टेनरी मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 9 नवंबर की शाम नौबस्ता के बिनगवां निवासी सोनू (27), धरमपुर बंबा निवासी सत्यम (31), व कानपुर देहात की रनियां बिलसरायां निवासी सुखबीर (25) ठेकेदार अजय सिंह का ट्रैक्टर लेकर जाजमऊ स्थित इनसा टेनरी सीवर टैंक की सफाई करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


वहां सफाई के दौरान तीनों बेसुध हो गए थे। हैलट में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने टेनरी मालिक कर्नलगंज निवासी मोहम्मद आजम और थाना हनुमंतविहार के योगेंद्रविहार निवासी ठेकेदार अजय सिंह राजावत पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की धारा में बदलाव करते हुए गैर इरादतन की धारा लगाई थी। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जाजमऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें