फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं का टोटा, जाना पड़ रहा मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीजों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। संयुक्त जिला अस्पताल में इन दिनों एंटीबायोटिक दवाओं का टोटा है। अस्पताल में एमोक्सीसिलिन, ओमीप्राजोल और सेट्रिजीन टेबलेट नहीं होने से मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बा निवासी शिवम पाल को बुखार के साथ गले में दर्द और खराश के साथ पैर में दर्द हो रहा था। वह उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे और फिजिशियन को दिखाया।
इस पर चिकित्सक ने कुछ दवाएं लिखीं, जब वह फार्मेसी में पहुंचे तो वहां एमोक्सीसिलिन टेबलेट नहीं मिली। इस पर इसे मेडिकल स्टोर से खरीदा। इसी तरह मुंगीसापुर निवासी सुरेंद्र सचान को शरीर में खुजली होने पर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां फिजिशियन की ओर से लिखी दवा सेट्रिजीन नहीं मिली। उन्हें भी इसकी खरीद मेडिकल स्टोर से करनी पड़ी। चीफ फार्मासिस्ट आईपी भाटिया ने बताया कि एमोक्सीसिलिन, ओमीप्राजोल और सेट्रिजीन टेबलेट मेडिकल कॉर्पोरेशन से ही नहीं आ रही हैं। इससे मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
त्वचा संबंधित बढ़ रहे मरीज, नहीं डॉक्टर
ठंड के साथ ही संयुक्त जिला अस्पताल में त्वचा से जुड़े मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर दिन 30 से ज्यादा मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे, लेकिन अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे इन मरीजों की संख्या फिजिशियन के पास बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें