फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Oct 2021 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रूरा के मड़ौली गांव निवासी एक युवक ने शनिवार शाम गांव के ही युवक पर सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद रविवार को वादी के खिलाफ आरोपी युवक के पिता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने व मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है। मड़ौली गांव निवासी आशुतोष मिश्रा ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही आकाश यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में अपलोड करने का आरोप लगाया।

मामले में पुलिस ने आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रविवार को आकाश के पिता आनंद प्रकाश यादव ने आशुतोष मिश्रा पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गलत तरीके से फोटो पोस्ट करने के साथ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही बाजार से लौटने के दौरान बेटे आकाश के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें