Fatehpur News: पेट्रोल पंप मालिक राजेश कुमार शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर से गाड़ी मालिक की तलाश की। फोन पर वार्ता के बाद असली नंबर की गाड़ी गैराज में 15 दिन से बनने को खड़ी मिली।
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के हाईवे में गोधरौली गांव के कृष्णा पेट्रोलियम पंप से डीजल भरवाने के बाद कार लेकर सवार भाग निकले। रात में 11 बजे कार सवार डीजल भरवाने पहुंचे थे। सेल्समैन जीतू तीन हजार 10 रुपये का डीजल डालकर फ्यूल टैंक का ढक्कन बंद करने लगा। इतने में ही, कार लेकर सवार भाग निकले।
विज्ञापन
सेल्समैन के शोर मचाने पर दूसरे सेल्समैन ने बाइक से कार का पीछा किया। तेजी से कार फतेहपुर की तरफ निकल गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में कार में भारत सरकार का लोगो और लखनऊ की नंबर प्लेट लगी दिखाई पड़ रही है। सेल्समेन ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर पवन ने औंग थाना पुलिस को तहरीर दी है।
पेट्रोल पंप मालिक राजेश कुमार शुक्ला का लखनऊ में आवास है। मैनेजर ने घटना की सूचना सीसीटीवी फुटेज मलिक को भेजा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर से गाड़ी मालिक की तलाश की। फोन पर वार्ता के बाद असली नंबर की गाड़ी गैराज में 15 दिन से बनने को खड़ी मिली। असली नंबर वाली गाड़ी गैराज में फर्जी नंबर से शातिर टप्पेबाजी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।