बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में 109 किमी प्वाइंट पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में परथनिया के पास सोमवार की रात भीषण हादसा हुआ। बिहार के जनपद आरा से उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी कार सियार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर तोड़कर घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो चचेरे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले 18 जुलाई को जालौन में खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर टकराने से हरियाणा निवासी चालक की मौत गई थी। बिहार के जनपद आरा निवासी अमन चौरसिया ह्युंडई क्रेटा कार चचेरे भाई राजीव और अभिषेक चौरसिया, धर्मतल्ला रोड, बेरूमठ हावड़ा निवासी सूरज शर्मा और हावड़ा पश्चिम बंगाल निवासी सोहन झा के साथ किसी कार से आरा गए थे।