फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 02 Apr 2022 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के हादसे में घायल परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार चालक को झपकी आने से भयंकर हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही स्विफ्ट कार के चालक की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर के सामने झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
घटना में जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के ग्राम नया पुरवा निवासी 55 वर्षीय उर्मिला वर्मा की मौत हो गई। वहीं, पति शंभू शरण (60 वर्ष), पुत्री ऋतु वर्मा (21 वर्ष) और नागेंद्र  वर्मा (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें