शकील अहमद नाम के इस शख्स का कहना है कि वह भाजपा समर्थक है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा के एक विधायक यहां आए थे और उसे माला पहनाई थी, जो इलाके के कई लोगों को अच्छा नहीं लगा। इसीलिए पिटाई हुई।
एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है घर पर कथित तौर पर भाजपा का झंडा लगाने को लेकर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामला कानपुर के किदवई नगर का है।
विज्ञापन
शकील अहमद नाम के इस शख्स का कहना है कि वह भाजपा समर्थक है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा के एक विधायक यहां आए थे और उसे माला पहनाई थी, जो इलाके के कई लोगों को अच्छा नहीं लगा। इसीलिए पिटाई हुई।
इस मामले को लेकर बाबू पुरवा कानपुर के एसीपी आलोक सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि बीजेपी का झंडा लगाने के बाद से ही दबंग पड़ोसी उसे प्रताडित कर रहे हैं। पड़ोसी शहनवाज ने परिवार वालों और साथियों के संग उससे मारपीट की और बीजेपी का झंडा फेंक दिया।
विज्ञापन
कुशीनगर में भी की गई थी भाजपा समर्थक की पिटाई, हो गई थई मौत
कुछ दिनों पहले कुशीनगर में बाबर नाम के एक शख्स की इसलिए पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी कि उसने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।