फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा: उपद्रवियों ने 11 लाख की संपत्ति का किया नुकसान, डीएम ने जारी की रिपोर्ट

Tue, 24 Dec 2019 03:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बीते तीन दिनों तक हुए बवाल में उपद्रवियों ने करीब 11 लाख की संपत्ति का नुकसान किया है। जिला प्रशासन ने देर रात इसकी रिपोर्ट जारी की। सोमवार को डीएम विजय विश्वास पंत ने नुकसान का पता करने के लिए आंकलन कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन


देर रात कमेटी की रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई उसमें कुल 18 वाहन क्षतिग्रस्त किए गए, जिसमें तीन सरकारी वाहन शामिल हैं। जिसकी कुल कीमत 10 लाख 33 हजार 500 है। इसी तरह यतीमखाना चौकी में दो कैमरे, तीन खिड़की और दो दरवाजे और बाबूपुरवा चौकी में दो दरवाजे और नेम प्लेट को नुकसान पहुंचाया गया, जिसकी कुल कीमत 37 हजार आंकी गई ।

इसके अलावा जन स्माल फाइनेंस बैंक और रिलैक्सो कंपनी के शीशे के गेट तोड़े गए, जिसकी कुल कीमत 26 हजार बताई गई। आंकलन कमेटी में एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर हिमांशु गुप्ता के अलावा पांच अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें