फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: कानपुर में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा, पहचान बताने वाले को मिलेगा नगद इनाम

Tue, 24 Dec 2019 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद से ही कानपुर का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। यहां यतीमखाना, बाबू पुरवा समेत कई क्षेत्रों में हिंसक प्रदर्शन के बाद पथराव, लाठीचार्ज और आगजनी जैसी तमाम घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन


अब यहां दो दिनों से स्थिति शांत है। इंटरनेट को भी सोमवार देर रात बहाल कर दिया गया। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वाले आरोपियों की पहचान कराने में जुट गई है। शहर भर में आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं। 

पोस्टर में लिखा है कि आरोपियों की पहचान बताने वाले को पुलिस नगद इनाम देगी। साथ ही लिखा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी कराने व सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।यतीमखाना चौकी के बाहर भी दंगाइयों के पोस्टर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें