फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2030 तक पनकी, चकेरी, कैंट तक दौड़ेगी मेट्रो, फिर उन्नाव तक की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो का उन्नाव तक विस्तार करने का खाका खींचा है। योजना के तहत शहर में मेट्रो का नेटवर्क 2035 तक बढ़कर 107.32 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। 2030 यह विस्तार पनकी, चकेरी, कैंट तक होगा। 2035 तक उन्नाव तक हो जाएगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने मास्टर प्लान में प्रस्तावित संभावित परियोजनाओं की जानकारी के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काम कर रहे यूपीएमआरसी को इसके लिए मेट्रो को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से पिछले साल 24 अक्तूबर और प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से बीती 12 मार्च को सैद्धांतिक अनुमति मिल चुकी है। यदि तय डेडलाइन के हिसाब से इस पर अमल हुआ तो 2030 तक 79 किलोमीटर और 2035 तक 107.32 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क होगा। नौ कॉरिडोर के तहत निर्मित होने वाले इन रूटों पर मेट्रो फर्राटा भरेंगी।

यूपीएमआरसी 23.8 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-एक के तहत आईआईटी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो चला रहा है। वहां से नौबस्ता तक अप लाइन में मेट्रो संचालन के लिए ट्रायल चल रहा है जबकि इसी रूट की डाउन लाइन में चार-छह दिन में ट्रायल शुरू होने की संभावना है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के सामने 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने और सभी मानकों का पालन होने पर आगामी जून से आईआईटी से नौबस्ता तक यात्रियों का नौबस्ता तक यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसी तरह 8.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-दो के तहत सीएसए से बर्रा-आठ तक निर्माण चल रहा है जिसे पूरा करने की डेडलाइन आगामी दिसंबर है। इसके अलावा नौबस्ता मेट्रो स्टेशन को 5.9 किलोमीटर दूर बर्रा-आठ मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए राइट्स संस्था ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केडीए को सौंपी है। डीपीआर को शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
अब आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से और उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की सहमति से 2035 तक के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत शहर में मेट्रो के नौ कॉरिडोर होंगे। 2030 तक के लिए विशेष रूप से पांच कॉरिडोर के तहत 76.51 किलोमीटर नेटवर्क पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

इनसेट



कॉरिडोर कहां से कहां तक लंबाई भूमिगत सेक्शन एलिवेटेड सेक्शन

1 आईआईटी से नौबस्ता 23.8 किमी 8.6 किमी 15.2 किमी



2 सीएसए से बर्रा-आठ 8.6 किमी 4.2 किमी 4.4 किमी

3 नौबस्ता से बर्रा-आठ 5.9 किमी 00 5.9 किमी



4 पनकी से केंद्रीय विद्यालय कैंट 20.61 किमी 9.41 किमी 11.2 किमी

5 नौबस्ता से चकेरी 17.6 किमी 00 17.6 किमी

6 आईआईटी से मंधना 5.44 किमी 00 5.44 किमी
7 सीएसए से ख्यौरा कटरी 4.39 किमी 00 4.39 किमी

8 नौबस्ता से रमईपुर 5.78 किमी 00 5.78 किमी
9 केंद्रीय विद्यालय कैंट से उन्नाव 15.2 किमी 00 15.2 किमी

योग 107.32 किलोमीटर


नोट: कॉरिडोर एक से पांच तक का निर्माण 2030 तक पूरा करने और शेष कॉरिडोर का निर्माण 2035 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें