फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शोहदों ने छात्रा से की छेड़खानी, पांच किमी तक किया पीछा, फिर स्कूटी से गिराया

Fri, 27 Jan 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित कक्षा 11 में पढ़ती है और स्कूल से लौटते समय चार शोहदों ने उसका पीछा किया। कुछ देर बाद उन्होंने छात्रा को स्कूटी से गिरा दिया और टिप्पणी करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के लालबंगला निवासी और कैंट स्थित एक स्कूल की 11वीं की छात्रा का बुधवार दोपहर ढाई बजे एक बाइक पर सवार चार शोहदों ने पांच किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान वे छात्रा को भद्दे कमेंट कर रोकने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन

उनसे बचकर घर जल्दी पहुंचने के प्रयास में डरी सहमी छात्रा स्कूटी तेज दौड़ाने लगी। इससे झल्लाए शोहदों ने ओवरटेक कर स्कूटी गिरा दी। फिर छात्रा पर टिप्पणी करते हुए भाग निकले। डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे अल्पाइन बिल्डिंग के पास एक छात्रा स्कूटी से गिर गई।
इससे उसके घुटने में चोट लगी थी। छात्रा ने बताया कि बाइक सवार चार युवक उसका स्कूल से पीछा कर रहे थे। उन्होंने रास्ते भर परेशान किया। इसके बाद गिरा दिया। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। वहीं, परिजनों ने भी तहरीर देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह कुछ लोगों से अल्पाइन बिल्डिंग के पास बात कर रहे थे। इस दौरान एक छात्र स्कूटी से सड़क पर गिरी। उनके साथ लोगों ने उसे उठाया। उसके घुटने में चोट लगी थी।

छात्रा बोली- रास्ते भर भद्दे कमेंट किए
बेहद डरी सहमी छात्रा ने बताया कि बाइक सवार चार युवक उसका स्कूल से पीछा कर रहे थे। उन्होंने रास्ते भर परेशान किया। इसके बाद गिरा दिया। उसने बताया कि वह लाल बंगला निवासी कक्षा 11 की छात्रा है और कैंट स्थित सेंट स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन

सीसीटीवी से पहचान कर हो कार्रवाई
वह बुधवार को दोपहर वह स्कूल से अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। उसने कहा कि रोज अकेले आना जाना है, घर के लोग परेशान होंगे। यहां जमा हुए लोगों ने बताया कि आसपास ही कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनसे शोहदों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें