साथ ही पुलिस को आप बीती सुनाई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
इधर, सिकंदरा क्षेत्र में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि तहरीर मिलने पर ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।