फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोशल वर्क से संवारें कॅरिअर, एमएसडब्ल्यू में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाज सेवा के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं के लिए दो वर्षीय मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कोर्स आकर्षक विकल्प है। इसके लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य है और दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। वार्षिक फीस 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन



विशेषज्ञों के अनुसार एमएसडब्ल्यू केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है बल्कि यह छात्रों को सरकारी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर प्रदान करता है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मैनेजर, एचआर मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर और एनजीओ कंसल्टेंट जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं। प्रशासनिक और फील्ड स्तर पर जिला समन्वयक, राज्य समन्वयक, प्रोजेक्ट ऑफिसर, मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन ऑफिसर जैसे अवसर भी उपलब्ध हैं।

सामाजिक और विकास क्षेत्र में हॉस्पिटल सोशल वर्कर, कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर और महिला एवं बाल विकास विशेषज्ञ के पद भी छात्रों के लिए खुले रहते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय जैसे विभागों में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें