फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट फेसबुक पर वायरल कर बीटेक छात्र ने लगाई फांसी, दोस्त करते थे ब्लैकमेल

Tue, 15 Dec 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक सत्यम अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज में दोस्तों के ब्लैकमेल करने से आहत होकर बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र ने सुसाइड नोट अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर दिया। शाम को ममेरा भाई उसे बुलाने कमरे में पहुंचा तो घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव हसनगंज निवासी फल आढ़ती अजय अवस्थी का बड़ा बेटा सत्यम अवस्थी (21) बचपन से पनकी गंगागंज में अपने नाना रमेशचंद्र, मामा विनोद और मामी लक्ष्मी के साथ रह रहा था। वह पनकी नारायणा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

 
विज्ञापन

मामा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे सत्यम किसी से मिलने जाने की बात बता कर घर से निकल गया था। शाम करीब चार बजे घर लौटा। इसके बाद उनके 10 साल के बेटे माधव को चॉकलेट देने के बाद पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। करीब पौन घंटे बाद माधव को सत्यम को बुलाने के लिए भेजा तो दरवाजा नहीं खुला।

खिड़की से झांका तो सत्यम पंखे के कुंडे से चादर से बने फंदे से लटका नजर आया। परिजन दरवाजा तोड़ कर सत्यम को फंदे से उतार कर पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्नाव में रहने वाले पिता, मां सुमन अवस्थी अपने छोटे बेटे प्रियम के साथ शहर आने को निकल पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ताऊ के बेटे ने देखी सबसे पहले पोस्ट 
सत्यम ने खुदकुशी करने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट के साथ सुसाइड नोट भी डाला। इस पोस्ट को करीब 10 मिनट बाद उसके शुक्लागंज में रहने वाले ताऊ विनोद कुमार के बेटे शिवम ने देखा। पोस्ट में ब्लैकमेलिंग और खुदकुशी करने की बात पढ़ते ही शिवम ने तुरंत पहले सत्यम के मोबाइल पर कॉल की, जो बंद बताने पर सत्यम के मामा विनोद के मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल विनोद के बेटे माधव ने उठाया तो शिवम की खुदकुशी का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें