सामने आई है दंपती के बीच विवाद की बात
मृतक इंद्रपाल का परिवार अलग रहता था। पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी की। फिलहाल दंपती के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। हत्या व आत्महत्या के प्रमुख कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
पति का वीडियो मिला, बोला- ऑटो से आता था मुकेश... उसने बर्बाद कर दिया परिवार
पत्नी व दो बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगाकर जान देने वाले युवक इंद्रपाल का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने ये वीडियो जांच में शामिल किया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि मुकेश नाम एक शख्श है, जो मेरे घर आता था। वह बाल बच्चे वाला है, तब भी इसके पीछे (पत्नी) मरता रहा। उसने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया।
मामले की गहन जांच हो रही है
ये वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वहीं, इंद्रपाल के भाई ने भी अपनी भाभी पर चरित्र ठीक न होने का आरोप लगाया है। उसने भी पुलिस को बताया कि भाभी के चरित्र की वजह से ही ये घटना हो गई है। एसपी बीबीजीटीएस कहा कि घटना की गहनता से जांच चल रही है।