धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर किए वार
इसके चलते राम कैलाश व समरजीत के बीच जमकर गाली गलौज हुई थी। इसके बाद समरजीत और धर्मराज ने राम कैलाश को घसीट कर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद अपने घर के पास धारदार हथियार से उसके गर्दन और सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।
डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक ने की जांच
इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद धर्मराज, सरोज व अन्य लोग थाने पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ मऊ थानाध्यक्ष बरगढ़ वह डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जाकर जांच पड़ताल की। उधर पुलिस ने मामला हत्या का दर्ज कर लिया है, जबकि समरजीत अभी फरार है।