फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Murder: युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, झाड़ियों में मिला रक्तरंजित शव, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Apr 2023 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र में शाम को घर से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह झाड़ियों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढिया गांव निवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मौके पर मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटनास्थल पर अपार एसपीसीओ और कोतवाल समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक आलोक कुमार (27) के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात को अज्ञात युवक का फोन आया था। इसके बाद वह कहकर निकला कि कुछ देर बाद आ रहा है।

विज्ञापन

झाड़ियों में मिला रक्तरंजित शव
रविवार की सुबह उसका शव घर से लगभग 700 मीटर दूर झाड़ियों के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने किसी के साथ रंजिश होने की बात नहीं मानी है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बता दें कि मृतक रायपुर में मजदूरी करता था, जो 10 दिन पहले ही गांव आया था। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दोषी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे कारण की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें