फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: अधेड़ की निर्मम हत्या...धारदार हथियार से काटा, स्टाल और महिला की चप्पलें मिलीं, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 14 May 2023 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime:  रविवार सुबह करीब छह बजे बिजली कर्मी मीटर रीडिंग लेने पहुंचा। बिल देने के लिए उसने दरवाजा खोला, तो देखा सामने के कमरे में जमीन पर सुनील का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में अधेड़ फैक्टरी कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतारा। रविवार सुबह बिजली मीटर की रीडिंग लेने पहुंचे कर्मी से घटना की जानकारी हुई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हरदोई निवासी सुनील वर्मा (55) पिछले करीब 18 वर्षों से दीनदयालपुरम केडीए कॉलोनी में रहता था। वो दादा नगर स्थित प्लॉस्टिक फैक्टरी में काम करता था। कोरोना से दो वर्ष पहले पत्नी विमला की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले ही रहते थे।
शनिवार शाम बर्रा निवासी भतीजा कृष्णा एक लड़की को लेकर कॉलोनी में गया हुआ था। चाचा सुनील के लौटने का इंतजार कर रहे भतीजे बाहर ही रुका रहा। रात करीब नौ बजे सुनील फैक्टरी से वापस लौटे थे, जिसके बाद कृष्णा लड़की के साथ कॉलोनी के अंदर गया।

विज्ञापन

बिजली कर्मी से हुई हत्या की जानकारी
सुनील रोज की तरह रात 11 बजे तक पड़ोसियों से बात करने के बाद कॉलोनी के अंदर गए। रविवार सुबह करीब छह बजे बिजली कर्मी मीटर रीडिंग लेने पहुंचा। बिल देने के लिए उसने दरवाजा खोला, तो देखा सामने के कमरे में जमीन पर सुनील का शव खून से लथपथ पड़ा था।

धारदार हथियार से किए गए थे कई वार
इस पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। फोरेंसिक जांच में सुनील के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले, चेहरे और पेट में धारदार हथियार के कई वार थे। शव के नजदीक एक स्टाल और महिला की चप्पलें पड़ी थी। पुलिस महिला की चप्पलें पड़ी होने से आशनाई के विरोध पर हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने खुलासे के लिए बनाई हैं टीमें
पुलिस भतीजे कृष्णा की तलाश में दो टीमें बनाकर दबिशें दे रही है। बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि भतीजे के लड़की के साथ मिलकर हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें