फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक लगाकर डाउन लाइन पर बदली गई टूटी रेल पटरी

विज्ञापन
परजनी हाल्ट के पास टूटी रेल पटरी बदलते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच टूटी पटरी को मंगलवार को सवा घंटे का ब्लाक लेकर बदला गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली-हावड़ा रेललाइन पर दिल्ली से बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस के गुजरते ही परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच पटरी चटक गई थी। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन की सूचना पर टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया गया था। ट्रेनों को टूटी पटरी के पास काशन लगाकर धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूआई झींझक सियाराम बिंद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 3 से शाम 04:15 बजे तक ब्लाक लेकर नई पटरी लगा दी गई। यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि सवा घंटे मरम्मत कार्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें