युवती बोली- अब वह आरजू नहीं आरती है
युवती ने बताया कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखती है। उसने अपना नाम आरजू से आरती रख लिया है। वैवाहिक रस्मों के बाद उसने श्रीराम के जयकारे लगाए। बताया कि वह दिनेश से शादी करके बेहद खुश है। उसे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रही है। घर के दरवाजे पर नवरात्र में स्थापित होने वाले पंडाल में भी वह शामिल होती थी। उसके परिजनों ने भी उसे अपना लिया है। अब वह आरजू नहीं आरती है।