फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल का बड़ा बयान, बोले- वैक्सीन में भी भाजपा ने लिया कमीशन, मुख्यमंत्री योगी पर भी साधा निशाना

Tue, 30 Apr 2024 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर में सपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में शिवपाल सिंह यादव जनसभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को जनसभा के बाद शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जनसभाएं कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंच से भाजपा पर हमलावर रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भी भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगाया। कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। चंदे के रूप में पूंजीपतियों से कमीशन लिया गया है।

विज्ञापन

ग्राम लरखोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रमित करने का काम करती आई है। ऐसे में अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के लिए ही काम करती आई है।

देश के संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा तानाशाही के बलबूते पर अपनी सरकार चला रही है। ये लोग किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबा जी अभी आए थे, सत्यनारायण की कथा का चूरन बंटवा रहे थे। उन्हें चूरन और प्रसाद में भी फर्क पता नहीं।

भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगाया
कहा कि इस बार सपा को वोट देकर ऐसा इंजेक्शन लगाओ, जिसकी आवाज दिल्ली तक पहुंचे। डिंपल यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह चुनाव देश में संविधान व देश बचाने के लिए चुनाव है। जनसभा के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन

रायनगर व मलाजनी में भी जनसभाएं कीं
दोनों नेताओं ने रायनगर व मलाजनी में भी जनसभाएं की। इस दौरान सपा के विकास कार्यों को भी जमकर गिनाया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. प्रमोद कुमार यादव , पूर्व सरपंच मुकद्दम सिंह  सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य , कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें