जनता विपक्षियों को हटाने का काम करेगी
बुंदेलखंड प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में भाजपा, सपा व बसपा को हटाने का काम करेगी और कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी जीत दर्ज कर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह तीनों पार्टियां जातीय विघटन कारी नीतियों पर चल रही हैं। इसीलिए जनता निकाय चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, उषा दुबे, प्रमोद शाक्य, तारिक बशीर, समधन नगर अध्यक्ष कलीम खान, पार्टी प्रत्याशी आसमा बेगम, अखलाक हुसैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जहीर अहमद ने किया।