फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: लड़की की विदाई के अगले दिन हादसे में पिता की मौत, मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Sat, 06 May 2023 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की विदाई के अगले ही दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
महेश चंद्र पाल की फाइल फोटो व हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर से भोर में कूड़ा डालने के लिए गए वृद्ध की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी महेश चंद्र पाल (63) शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे घर से कूड़ा डालने के लिए बंबा के पास गए थे।

विज्ञापन


तभी जीटी रोड के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। महेश चंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक महेश चंद्र निगम मंडी के सामने पंचर की दुकान किए हुए हैं। उनके परिवार में चार बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां
परिजनों ने बताया कि महेश चंद्र की छोटी बेटी चांदनी की शादी चार मई को हुई थी। उसकी विदाई पांच मई को हुई थी। शादी के एक दिन बाद ही पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से घर की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें