फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनी मां: 'सुहागरात' के तीन दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म, दूल्हा बोला- ये मेरी नहीं

Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के तीन दिन बाद ही बच्ची को जन्म दिया है। नवविवाहिता को अब पति ने अपनाने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा इलाके के एक गांव में शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया है। मामले की जानकारी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया। परिजनों के पूछने पर नवविवाहिता ने एक युवक से संबंध होने की बात बताई। 
विज्ञापन


परिजनों ने उस युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के एक शख्स ने बताया कि उन्होंने बड़ी बेटी की शादी भोगनीपुर क्षेत्र में एक युवक के साथ की थी। 

बेटी के दो बच्चे पैदा हुए। इसके कुछ दिन बाद बेटी की अचानक मौत हो गई। उसके बच्चों के देखभाल के लिए उन्होंने छोटी बेटी को बड़ी बेटी के बच्चों की देखभाल के लिए उसकी ससुराल भेजा था। इसी साल 15 मई को छोटी बेटी की शादी बड़ी बेटी के पति से कर दी थी। 
विज्ञापन


18 मई को उसे चौथी पर विदा कराकर मायके ले आए थे। उसी दिन मायके में नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया। इसका पता चलने पर ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के पूछने पर नव विवाहिता ने गांव के ही एक युवक से संबंध होने की बात कही। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मंजीत दयाल ने बताया कि नवविवाहिता के परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें