चित्रकूट जिले में नाले के पास अर्धनग्न अवस्था में युवती का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि युवती शनिवार शाम शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रविवार को मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव में नाले के पास झाड़ियों में युवती का खून से सना शव मिला। तीन दिन पहले भी क्षेत्र में किशोरी की गला काटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी।