फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता श्वेता ने मौत से पहले भेजा था भाई को मैसेज, लिखा- मेरे साथ कुछ होता है, तो इन सबका जिम्मेदार दीपक सिंह होगा

Thu, 28 Apr 2022 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौते के मामले में नई जानकारी सामने आई है। मरने से पहले श्वेता सिंह ने अपने भाई को व्हाट्सएप मैसेज किया, जिससे पता लग रहा है कि वो बहुत परेशान थीं। 
विज्ञापन
श्वेता सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पिता धर्मवीर सिंह ने तहरीर दी। इस पर पति दीपक सिंह गौर और ससुर रिटायर्ड डीआईजी आरबी सिंह समेत सास व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तो वहीं, श्वेता सिंह का एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले श्वेता सिंह ने अपने भाई को मैसेज किया था। 

विज्ञापन

श्वेता सिंह ने मैसेज में लिखा कि इन दिनों अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो इन सबका जिम्मेदार दीपक सिंह होगा। मैं जिंदा रही तो मिलूंगी नहीं, मैं आने वाले समय के लिए अब किसी से कुछ नहीं कह पाऊंगी। मैं टूट गई हूं, मुझे रोज-रोज सताया जा रहा है। इतना टॉर्चर किया जा रहा है कि मुझे लगता है कि मैं खुद ही कुछ कर लूं।  वहीं, भाई ने कहा कि तुम ऐसा-वैसा कुछ सोचना भी मत और एक इमेज मैसेज भेजा। इसमें लिखा था, हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है, जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं, उनको भी करके दिखाना है। 

विज्ञापन

श्वेता का भाई को किया गया अंतिम मैसेज - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि घटना से एक दिन पहले दीपक सिंह गौर ने श्वेता को बुरी तरह पीटा था। दीपक चाहता था कि श्वेता उसके इशारों पर राजनीति करे, किसी से मिले जुले ना। बताते हैं कि किसी बड़े नेता से मुलाक़ात के बाद श्वेता को घर पर बहुत प्रताड़ित किया जाता था। ससुर राज बहादुर सिंह को भी श्वेता का नेताओं से मिलना जुलना पसंद नहीं था। इधर, कुछ दिनों से एक राज्यमंत्री से श्वेता की नजदीकी पर शक किया जा रहा था। एक रिश्तेदार इस मसले पर दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें