फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता श्वेता की मौत का मामला: ससुर समेत चार का रिपोर्ट दर्ज, बेटियां बोलीं- पापा और सबने मिलकर मम्मी को मार डाला

Thu, 28 Apr 2022 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में पूर्व आईपीएस की बहू और भाजपा नेता की मौत में पति, जेठ सहित सास-ससुर पर दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मां की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
मौसी करिश्मा के गले लगकर बिलखती बेटी गौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में कर्वी निवासी पिता धर्मवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने पति दीपक सिंह गौर और ससुर रिटायर्ड डीआईजी आरबी सिंह समेत सास व जेठ के खिलाफ हत्या व दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बनाए गए ससुरालीजनों पर धारा 302 सहित 498ए आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बेटियों को मिलेगी आधी संपत्ति 
गुरूवार सुबह श्वेता के मायके वालों ने पति समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। दोनों पक्षों के लोगों में देर तक पंचायत चली। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में दोनों पक्ष में फिर बातचीत हुई। श्वेता के मायके के लोग इस शर्त पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए जब रिटायर्ड डीआईजी/ दीपक के पिता आरबी सिंह (श्वेता गौर के ससुर) ने दीपक की पूरी संपत्ति में आधी संपत्ति तीनों बेटियों के नाम करने का आश्वासन दिया। लगभग एक घंटे की पंचायत में मायके वाले मान गए और हरदौली घाट में श्वेता का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

विज्ञापन

पापा और सबने मिलकर मां को मार डाला
घटना के बाद बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रहीं हैं। उनका कहना है कि पापा, बाबा, बड़े पापा सबने मिल कर मां को मार डाला है। हर रोज सब ताने मारते थे, सोसाइटी में बेइज्जत करते थे। बाबा, पापा से कहते थे हमें लड़का चाहिए, उसको तलाक दे दो, दूसरी शादी कर लो। उन्होंने मेरी मां को मार डाला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें