फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों सीटों पर विजय दिलाने का भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला इनाम

विज्ञापन
अविनाश सिंह चौहान का फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के सेरुआ गांव निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान को संगठन के कार्यकाल से खुश होकर एमएलसी का टिकट पार्टी ने दिया है।
विज्ञापन

अविनाश सिंह चौहान लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। संगठन में काम करने के तरीके और पार्टी को आगे बढ़ाने की इसी पहचान की वजह से पहले वह युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति युवा मोर्चा में भी काम किया। बाद में वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री भी बनाए गए। कानपुर देहात जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी को विजय दिलाई। दायित्वों को सही तरीके से निभाने को लेकर उन्हें अब स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन में कानपुर-फतेहपुर सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों में भी खुशी है।
सोमवार को फतेहपुर में नामांकन के दौरान विधायक राकेश सचान, पूनम संखवार, अजीत सिंह पाल, डॉ. सतीश शुक्ला, बब्बन शर्मा, राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, वंशलाल कटियार, अनुरुद्ध सिंह चौहान व मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें