फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा व एनडीए घटक दल 17 से मनाएंगे सेवा महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लगातार 15 दिनों तक भाजपा और एनडीए से जुड़े घटक दल क्षेत्र में सेवा महोत्सव पखवाड़ा मनाएंगे। मंगलवार को पार्टी के नवीन मार्केट कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जनसंपर्क और गरीबों की सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेंगे। बैठक में एनडीए के घटक राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, लोकजन शक्ति पार्टी और अपना दल के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संचालन एनडीए संयोजक सुरेश गुप्ता ने किया। बैठक में संतोष शुक्ला, शिवांग मिश्रा, मो.उस्मान, प्रभात त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, सोहनलाल कौल, अनुज सोनी, संदीप सोनी, नीरज सिंह चंदेल, रोबिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें