फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरूकांड : पांच आरोपियों के अधिवक्ताओं को दी केस डायरी की छायाप्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरूकांड में सोमवार को सुनवाई के दौरान पांच आरोपियों के अधिवक्ताओं को छह सेट में केस डायरी की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई। वहीं सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बिकरूकांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को किसी भी आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की गई। इस दौरान आरोपी श्यामू व रामू बाजपेयी के अधिवक्ता सीपी शुक्ला ने छह सेट में केस डायरी की छायाप्रति ली।
इसी तरह आरोपी अखिलेश उर्फ छोटू व जहान सिंह के अधिवक्ता अरविंद यादव, शिव तिवारी के अधिवक्ता संतोष बाजपेयी ने भी केस डायरी की छायाप्रति ली। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के अधिवक्ताओं को केस डायरी की छायाप्रति उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों को केस डायरी की छायाप्रति लेने के लिए कोर्ट ने तीन दिसंबर को अंतिम अवसर दिया है। वहीं सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख तीन दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें