फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड : माती कचहरी में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर, खुशी के फर्जी सिम मामले में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोर्ट स्थानांतरण के मामले को लेकर माती कचहरी के अधिवक्ता 20 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। इसके चलते खुशी दुबे पर लगे फर्जी आईडी से सिम इस्तेमाल करने के मामले में सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

बिकरू कांड में फर्जी आईडी से सिम इस्तेमाल करने के मामले में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। बुधवार को माती कचहरी में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते बचाव पक्ष की तरफ से जिरह नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इससे मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई की तिथि नौ मई निर्धारित की है। इस दौरान न्यायालय में खुशी उपस्थित रही। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें