चित्रकूट। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित प्राचीन पेशवाकालीन कोठी तालाब की दीवारें व सीढ़ियां टूट गई हैं। गंदगी का ढेर लगा है। बीच तालाब में बने मंदिर की दीवारें भी कई स्थानों पर दरक गईं हैं।
इस तालाब की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। तालाब में गंदे नालों का पानी जाता है। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि यह तालाब शहर के बीचोंबीच बना है। यदि इस तालाब का सुंदरीकरण करा दिया जाए तो यह पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। इसी के पास खाली जमीन भी पड़ी है। जिसमें पार्क का निर्माण भी कराया जाए। उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से एक बार कार्य भी कराया गया पर योजना सही न होने से यह सफल नहीं हो पाई।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाई जा रही है।