फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikru Kand: जय बाजपेई पेशी पर पहुंचा कानपुर कोर्ट, कैमरे पर मारा हाथ...मुहांचाही भी हुई, जानें क्या बोला

Thu, 18 May 2023 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को कानपुर कोर्ट पेशी पर लाया गया। धोखाधड़ी मामले में पेशी पर वीडियो बनाते समय जय बाजपेई ने कैमरे पर हाथ मार दिया।
विज्ञापन
खजांची जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को कानपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान उसने वीडियो बना रहे एक व्यक्ति के कैमरे पर हाथ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माती जेल में बंद जय बाजपेई की धोखाधड़ी के एक मामले में कानपुर कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान सुरक्षा घेरे में माती से जय को कानपुर पेशी के लिए गया था। पुलिस जीप से उतरकर पेशी पर ले जाते समय एक  कैमरा मैन जय का वीडियो बना रहा था।
इसे देखकर जय उत्तेजित हो उठा और कैमरे पर हाथ मार दिया। इस दौरान मुहांचाही भी हुई। मामले में जय के अधिवक्ता शिवाकांत का कहना है कि यह जय के विपक्षी की शरारत है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसके क्षेत्र का रहने वाला है और विपक्षी की शह पर वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता बोले- किसी पत्रकार से नहीं हुई है बात
इस पर जय ने उसे रोका था। किसी पत्रकार से कोई भी बात नहीं हुई है। बता दें कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें