राजपुर। सिकंदरा थानाक्षेत्र के गुरदही बंबा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में ईएमओ ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर जिगना गांव निवासी रामकली (52) रविवार की सुबह रिश्तेदार के साथ बाइक में बैठकर जा रही थी। सिकंदरा थानाक्षेत्र के गुरदही बंबा के पास संदलपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने अचानक बाइक बारिश के पानी में फिसल गई। जिससे बाइक पर बैठी रामकली जमीन पर घिसट गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। ।