पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह पुखरायां कस्बा में कोचिंग के लिए जाती थी। 28 फरवरी को बेटी कोचिंग के लिए घर से निकली थी। वहां से कोचिंग सेंटर संचालक उसे बहला कर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। भोगनीपुर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोचिंग संचालक विवाहित है, उसके बच्चे भी हैं। जल्द ही छात्रा को बरामद किया जाएगा। (संवाद)