फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरापुर-मंगलपुर रोड पर पेड़ से टकराई बाइक, प्रापर्टी डीलर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
मृतक नितवरन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के डेरापुर-मंगलपुर रोड पर खजुरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे प्रापर्टी डीलर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रापर्टी डीलर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के सतौरा गांव के रहने वाले नितवरन सिंह (58) प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। किसी प्रापर्टी के मामले में वह साथी संधुवापुर झींझक (मूल निवासी खजूरी) के रहने वाले विश्वनाथ (54) के साथ रविवार दोपहर बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। डेरापुर-मंगलपुर मार्ग पर खजुरी गांव के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
जिससे बाइक चला रहे प्रापर्टी डीलर व साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक का हेलमेट टूट गया। घटना की सूचना पर एसआई विमल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने नितवरन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल विश्वनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की जानकारी पर पत्नी राजेश्वरी देवी, बेटे विनय प्रताप सिंह, शिववीर सिंह, सुभाष सिंह सहित परिवारीजन रोते बिलखते रहे। एसआई विमल सिंह ने बताया कि मृतक व घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें