फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: कन्नौज में ट्रक में भिड़ी बरातियों से भरी बस, ट्रक से टकराई बस, दूल्हे के पिता, भाई व दोस्त की मौत

Sat, 29 Jan 2022 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

दिल्ली से फैजाबाद बरातियों को लेकर जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 बराती घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली से फैजाबाद बरात लेकर जा रही बस शनिवार सुबह चार बजे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 अन्य बराती घायल हो गए।
विज्ञापन


बरात लेकर दिल्ली से फैजाबाद जा रही बस शनिवार तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दूल्हे के पिता, भाई और उसके एक दोस्त की मौत हो गई। दूल्हा और 15 अन्य बराती भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित हुई।

दिल्ली के पश्चिमी ज्योति नगर-डी 14, ए सहादरा निवासी निजी बस चालक देवेंद्र सिंह की शादी अयोध्या के फैजाबाद कस्बा में तय हुई थी। देवेंद्र और उनके परिवारीजन, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बस शुक्रवार शाम को फैजाबाद के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब तीन बजे तालग्राम थाना के मछिया गांव के सामने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। पीछे से मारी गई टक्कर भी इतनी जोरदार थी कि बस का एक तरह का हिस्सा उड़ गया। हादसे में देवेंद्र के पिता रामचले सिंह (45), भाई रवि (30) और संगमपुर लोनी गाजियाबाद निवासी दोस्त बिजेंद्र (40) पुत्र पूरन सिंह की मौत हो गई। 

हादसे में देवेंद्र सिंह, पंकज कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी जाबाद नगला दोघट बागपत, रामदेव पुत्र बूंचे, बेटा रामकुमार निवासी सेक्टर-25-चंडीगढ़ पंजाब, विनोद, संजीव कुमार पुत्रगण जगदीश निवासी संगमपुर लोनी गाजियाबाद, सुनील पुत्र चेतराम निवासी माई कला बदायूं, दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी धूम मानिकपुर गौतम बुद्ध नगर और दिल्ली निवासी सरोजनी समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दुल्हन और दूल्हे के परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें