फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आयकर की बड़ी कार्रवाई, कटे-फटे नोट बदलने वालों के ठिकानों पर छापा, एक करोड़ की नकदी सीज

Wed, 10 May 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Income Tax Raid: नवाबगंज और नयागंज में आयकर की टीमों ने कटे-फटे नोट का कारोबार करने वाले व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा। इसमें बड़े पैमाने पर कैश भी मिला है। करीब एक करोड़ का कैश सीज किया गया है।
विज्ञापन
नयागंज की इस दुकान में पड़ा आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कटे-फटे नोट का कारोबार करने वाले दो कारोबारियों का आयकर का छापा। आयकर की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को नवाबगंज और नयागंज स्थित कटे-फटे नोट का व्यापार करने वाले संजय गुप्ता और संजय जैन के प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की है।

विज्ञापन

टीम को यहां पर बड़े पैमाने पर कैश भी मिला है। करीब एक करोड़ का कैश सीज किया गया है, जिसे बैंक में जमा किया जा रहा है। इसमें 10, 20, 50,100 और 500 के नोट हैं। शहर में मतदान से एक दिन पहले इतने बड़े पैमाने पर सीज को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं।
इस कार्रवाई में लगभग 30 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। कटे-फटे नोट का व्यापार करने वालों को पास इतना कैश मिलने पर अधिकारी भी हैरान हैं। बताते चलें कि उनके ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। व्यापारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें