फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी हत्या: कानपुर से लापता हुए विशाल की निकली ड्रम में मिली लाश, चाबी के गुच्छे से हुई पहचान

Sat, 11 Sep 2021 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उन्नाव में एक नीले रंग के ड्रम में मिला शव कानपुर से गायब हुए बैंक कर्मी का निकला। पुलिस के मुताबिक रात करीब आठ बजे विशाल डॉ राजीव कक्कड़ के क्लीनिक पर पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पास के एक मेडिकल स्टोर पर वह गए। यहां का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला।
विज्ञापन
मृतक बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल का फोन सात सितंबर की रात दस बजे बंद हुआ था। तब उसकी लोकेशन नानाराव पार्क की थी। इसके बाद आगे की लोकेशन नहीं मिल सकी। यानी उसके बाद उसका मोबाइल ऑन नहीं हुआ। मोबाइल बरामद भी अभी तक नहीं हुआ। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसका मोबाइल लूट लिया और फेंक दिया। जिससे वह ट्रेस न हो सके। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब आठ बजे विशाल डॉ राजीव कक्कड़ के क्लीनिक पर पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पास के एक मेडिकल स्टोर पर वह गए। यहां का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला। तब रात के 8:26 बजे थे। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है कि वह कहां गया और किसके साथ गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब में एक स्कूटी की चाबी मिली। जिसके गुच्छे में विशाल के माता-पिता की फोटो थी। जब मृतक के बहनोई ने उसको देखा तो तत्काल पहचान कर ली।

रात आठ बजे की थी आखिरी कॉल, दोस्तों से पूछताछ
पुलिस ने जब विशाल के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली तो पता चला कि आखिरी रात आठ बजे की है। सूत्रों ने बताया कि ये कॉल विशाल के एक दोस्त की है। पुलिस ने उस दोस्त समेत दो से पूछताछ की है। हालांकि उसमें कुछ खास सुराग नहीं लगा। हत्याकांड में पुलिस को मृतक के किसी परिचित व करीबी पर ही शक है। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच को भी वारदात के खुलासे के लिए लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


आशनाई  या रंजिश में हत्या का शक 
पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिससे आशंका है कि विशाल की हत्या या तो आशनाई या फिर रंजिश में की गई। हालांकि जब जांच पूरी हो जाएगी तभी स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर विशाल की हत्या क्यों की गई। पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने किसी से रंजिश की बात नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें