Banda News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार भी काफी थी। उधर चालक की लापरवाही को लेकर अभिभावको ने भी रोष जताया है।
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां में एक स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बस की चपेट में आकर बाइक सवार सौ मीटर तक घसीटता चला गया। इससे उसको काफी चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों की भीड़ जमा होने से काफी देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बस को वहां से हटाकर जाम खुलवाया गया। खप्टिहा कलां निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा (53) पुत्र गणेश प्रसाद विश्वकर्मा बाइक से अउंरी कुइया की ओर बाइक से जा रहा था। सुबह करीब सात बजे खरेई के पास एक निजी स्कूल की बस ने उसको चपेट में ले लिया।
बस की चपेट में आकर उसकी बाइक फंस गई और करीब सौ मीटर तक वह खसिटता चला गया। शोर मचाने पर बस रुकी और फिर चालक उतरकर भाग गया। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे और हादसे से वे भी सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बस की रफ्तार भी काफी थी।