फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में पत्नी से कहासुनी पर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में पत्नी से विवाद के बाद किसान ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों ने देखा तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कालूकुआं निवासी लवलेश सिंह (45) शनिवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसका पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर उसने घर के सीढि़यों से निकली सरिया से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। पत्नी गीता सिंह ने देखा तो परिजनों को आवाज लगाई। उसके भाइयों ने आकर उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई मनोज ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बरेहटा गांव के रहने वाले थे। यहां कालूकुआं में मकान बनाकर रहते थे। उनके तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि लवलेश शराब के नशे का आदी था। नशे की हालत में उसने फंदा लगाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें