फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: हनुमान चालीसा बजाने पर घर में घुसकर मारपीट कर साउंड सिस्टम तोड़ा, 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हनुमान चालीसा बजाने पर युवक के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़ित सिद्धांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में हनुमान चालीसा बजाने पर युवक के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। साथ ही साउंड सिस्टम भी तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला शहर कोतवाली के अलीगंज चौकी हाथी खाना इलाके का है। पीड़ित सिद्धांत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में बने गोदाम में पूजा-पाठ करने के बाद साउंड सिस्टम पर हनुमान चालीसा बजा रहा था।

विज्ञापन


तभी 15-20 युवक आ धमके और तोड़-फोड़ करने लगे। उन्होंने साउंड सिस्टम को भी तोड़ दिया। दोबारा हनुमान चालीसा बजाने पर पीड़ित को जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि पीड़ित के घर के दरवाजे में एक माह पूर्व मांस के टुकड़े फेंके थे। सिद्धांत तिवारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर इस मामले में विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिन्दू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर आरोपी तौफीक और सोनू सहित अन्य 12 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 504, 506, 427, 153 (ए) पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें