फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गोद में उठा ले गया युवक, पड़ोसी के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sat, 20 May 2023 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी में पड़ोसी के घर ले जाकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात गांव का युवक उसके घर से लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गोद में उठाकर ले गया।

विज्ञापन


पड़ोसी के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आधी रात के बाद जब किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। रात में किशोरी घर पहुंची। घर में किशोरी का 80 वर्षीय बुजुर्ग दादा ही मौजूद था। माता-पिता जनवरी में ईंटा पाथने बाहर गए थे। गांव वालों ने उन्हें जानकारी दी। तब उसने गांव आकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि आरोपी सुमित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें