फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बदमाशों ने कांस्टेबल की मां पर किया फायर, बाल-बाल बचीं

Tue, 24 Jan 2023 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में पुलिस कांस्टेबल की मां पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी देतीं शिवकांती दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में डोर बेल की आवाज सुनकर दरवाजा खोलने पहुंची पुलिस कांस्टेबल की मां पर बदमाशों ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचीं। उन्होंने जेठ-जेठानी पर घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी चौकी निवासी अभिषेक दीक्षित जालौन में हेड कांस्टेबल हैं। उनका परिवार बांदा में रहता है।

विज्ञापन


अभिषेक की मां शिवकांती दीक्षित ने बताया कि सोमवार देर रात डोर बेल बजी। इस पर वह दरवाजा खोलने पहुंचीं। गेट खोलते ही चार बदमाश दिखे। उनमें से एक ने कहा गोली मार और दूसरे बदमाश ने मेरे ऊपर फायर झोंक दिया। खतरे का अंदेशा होते ही मैं घर के अंदर भागी, जिसमें बाल-बाल बच गई।

उन्होंने अपने ही जेठ-जेठानी पर घटना कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके से 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद किया है। वहीं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल रोहित शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें