फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: चित्रकूट से जल लेकर आ रहे कांवड़िया के साथ बोलेरो सवार व्यक्ति ने की अभद्रता व मारपीट

Mon, 17 Jul 2023 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा में कांवड़िए के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अराध्य पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
कांवड़ियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी का जल लेकर बांदा के वामदेवेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िए के साथ बोलेरो सवार नशेड़ी ने अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने अराध्य पर भी अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें मनाया।

विज्ञापन


उधर, इस घटना की खबर फैलने पर सोमवार को तड़के तकरीबन 400 कांवड़ियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अतर्रा चुंगी चौकी के पास बांदा-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे जाम लगने पर मौके पर पहुंचे अपर एसपी और सीओ सिटी ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कांवडिय़ों को मनाया और जाम खुलवाया। सडक़ पर यह आक्रोश रात नौ बजे से तड़के चार बजे तक चला। बांदा से तकरीबन चार सौ कांवड़ियों का एक जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ था।

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जल लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार चंदा देवी स्कूल के पास का रहने वाले कांवड़िया राकेश कुमार गुप्ता रविवार की रात तकरीबन नौ बजे बांदा के वामदेवेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आ रहे थे। राकेश गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव के पास वह पुलिया पर आराम करने के उद्देश्य से बैठे थे।

तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो आकर रुकी तो वह घबरा गये। उसमें से उतरे डिंगवाही गांव के बिज्जू उर्फ ब्रज किशोर विश्वकर्मा ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने आराध्य पर अभद्र टिप्पणी की। उसके साथ मारपीट भी की। यह दृश्य देखकर पीछे आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर डिंगवाही में जाम लगा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला आदि पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें रवाना किया। उधर, इस घटना की जानकारी जब पूरे जत्थे को हुई तो उन्होंने सोमवार को तड़के अतर्रा चुंगी के पास बांदा-प्रयागराज हाईवे पर करीब 400 कांवड़ियों के साथ जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटा जाम चलने पर दोनों तरफ तमाम वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां पहुंचे सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम व शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कांवडिय़ों को गतंव्य के लिए रवाना किया।

कांवड़िए की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब के नशे में था। नशे की हालत में अभद्रता की गई थी। - अभिनंदन, एसपी, बांदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें