इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के कथगवां गांव में रविवार शाम ज्वारे विसर्जन के बाद घर लौटे युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। गोली लगने से पास बैठी उसकी मां की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तमंचा भी बरामद कर लिया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कथगवां निवासी 19 वर्षीय मुकेश कुमार शंखवार उर्फ मोनू पुत्र रामनारायण दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता है। गत आठ अक्तूबर को वह घर आया था। रविवार को शाम लगभग छह बजे जवारे विसर्जन के बाद घर में वह तमंचे से हवाई फायर कर रहा था।