फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार, एक वादी की शिकायत पर हुआ खुलासा

Thu, 04 Apr 2024 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह यूपी कॉप से एफआईआर डाउनलोड कर वसूली करता था। पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पुलिस अधिकारी बनकर विभिन्न मुकदमों में वादी और प्रतिवादी को झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का बिसंडा और साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर यूपी कॉप एप के माध्यम से एफआईआर डाउनलोड कर वादी प्रतिवादी को कार्रवाई का भरोसा देकर मुकदमा समाप्त करने का झांसा देकर रुपयों की वसूली करते थे। बिसंडा थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आने पर थाना पुलिस और सर्विलांस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव के मनीष पटेल ने एक अप्रैल को एसपी के यहां शिकायती पत्र देकर बताया कि 31 मार्च की शाम एक पुलिस अधिकारी ने उनके फोन पर कॉल करके कहा कि वह एसपी कार्यालय से बोल रहे हैं। तुम्हारी पत्नी ने तुम्हारे विरुद्ध मुकदमा लिखवाया है। यदि मुकदमा समाप्त कराना चाहते हो इसी नंबर पर 50 हजार रुपये पेटीएम पर भेज दो। यदि तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हें जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पुलिस की सहायता से तरीचर खुर्द के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में टीकमगढ़ के महेवा चक थाना लेधौरा निवासी मानवेंद्र उर्फ मोनू यादव ने बताया कि उसके गांव महेवा के ज्यादातर लड़के जालसाजी का काम करते हैं।

 
विज्ञापन

वह यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के किसी भी थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी निकालकर उसका पूरा मामला समझकर पुलिस अधिकारी बनकर दूसरे के नाम पर जारी फर्जी नाम पता के सिमकार्ड से मुकदमे के वादी से बात कर कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करता है। मोनू ने बताया कि उसको यह काम गांव के ही राहुल यादव ने सिखाया। 30 प्रतिशत राहुल लेता था। खुलासे के दौरान बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला, एसआई अकरम सिद्दीकी आदि की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें