बांदा जिले की चारों विधानसभा सीटों के 37 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। चारों विधानसभा सीटों की 1507 ईवीएम में 109 चक्रों में 8,12,880 वोटों की गिनती होगी।
34 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मतगणना की पूर्व संध्या पर बुधवार को सियासी पारा भी गरमाया रहा। हालांकि जीत-हार की अटकलों पर गुरुवार को विराम लग जाएगा। बांदा जिले की चारों विधानसभा सीटों के 37 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। चारों विधानसभा सीटों की 1507 ईवीएम में 109 चक्रों में 8,12,880 वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
एक्जिट पोल के आंकड़ों से जहां भाजपाई गदगद हैं, सपा और बसपा के प्रत्याशी भी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। तिंदवारी रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतगणना की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। विधानसभावार गिनती के लिए कुल 70 मेजें लगाई गई हैं।
इनमें 280 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। 20 टीमें रिजर्व में हैं। सीसीटीवी कैमरों से मतगणना पर नजर रखी जाएगी। 109 चक्रों में मतगणना पूरी होगी। मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी। साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए बांदा विधानसभा क्षेत्र में चार, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में दो-दो टेबल रहेंगी। एक-एक टेबल आरओ की होगी। प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर सहित चार गणना सहायक होंगे।
मीडिया सेंटर भी होगा। यहां टीवी और कंप्यूटर की व्यवस्था रहेगी। उम्मीदवार और एजेंट मतगणना गैलरी में रहेंगे। अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना स्थल में प्रवेश कर सकेगा। इसके लिए परिचय पत्र जारी किए गए हैं। उम्मीद जताई कि सबसे पहले बांदा सदर विधानसभा सीट का परिणाम आएगा।
मतगणना की होगी वीडियो रिकार्डिंग
विधानसभा चुनाव की मतगणना वीडियो कैमरों में कैद की जाएगी। हरेक टेबल पर कैमरे की नजर रहेगी। इसके लिए आठ वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। दो रिजर्व में रहेंगे।
नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
मतगणना स्थल पर कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी, एजेंट आदि मोबाइल फोन, कैमरा, माचिस आदि नहीं ले जा सकेगा। गिनती के दौरान मतगणना स्थल पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
कुल मतदाता और पड़े वोटों का ब्योरा
सीट मतदाता पड़े वोट प्रतिशत
तिंदवारी 3,17,818 1,96,067 61.69
बबेरू 3,37,792 2,05,283 60.77
नरैनी 3,42,162 2,14,411 62.66
बांदा 3,10,038 1,97,119 63.58
योग 13,07,810 8,12,880 62.16
प्रत्याशियों का ब्योरा
बांदा सदर विधानसभा सीट
प्रकाश द्विवेदी भाजपा
धीरज प्रकाश बसपा
मंजूलता रानी सपा
लक्ष्मी नारायन कांग्रेस