फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शराबी नाती ने बाबा का हत्यारा, दीवार पर सिर पटककर बेरहमी से मारा, शव के पास लेटा था आरोपी

Fri, 14 Jul 2023 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रंजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के माथे व नाक में चोटें दिख रही है।
विज्ञापन
अलरा गौरा गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के अलरा गौरा गांव में एक शराबी नाती ने अपने बाबा की दीवार पर सिर पटककर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव के साथ पांच घंटे तक लेटा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मृतक के बेटे ने शराबी बेटे पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। क्षेत्र के अलरा गौरा गांव निवासी दुर्जन अहिरवार पुत्र बित्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में बेटा रंजीत और पिता बित्ता (80) मौजूद थे। जब वो लौटकर घर वापस आया, तो जानकारी हुई।
उसे पता चला कि उसके पुत्र रंजीत ने उसके पिता से शराब के नशे में मारपीट कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के भतीजे महेंद्र ने बताया कि गुरुवार दोपहर रंजीत ने बाबा को घर के बाहर सड़क के किनारे बैठा देखा, तो नशे में आकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

विज्ञापन

कमरे में बेड पर वृद्ध मृत हालत में मिला
मोहल्ले वासियों के बीच बचाव की कोशिश करने पर वह बाबा को घसीट कर घर के अंदर ले गया और दरवाजे बंद कर लिए। काफी देर बाद जब यह बाहर नहीं निकला और कुछ शोर सुनाई नहीं दिया, तो मोहल्ले वालों ने अंदर जाकर देखा कि एक कमरे में बेड पर वृद्ध मृत हालत में पड़ा है। रंजीत भी उसी के साथ लेटा मिला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रंजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के माथे व नाक में चोटें दिख रही है। प्रतीत होता है कि दीवार पर सिर पटककर हत्या की गई है।
विज्ञापन

एसपी बोलीं- तहरीर के आधार पर मामला दर्ज होगा
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि नशे में एक युवक ने अपने बाबा के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। युवक के परिजन युवक से परेशान थे। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें